Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
मेक्सिको में निजी विमान लैंडिंग के दौरान छत से टकराया, 7 लोगों की मौत

मेक्सिको में निजी विमान लैंडिंग के दौरान छत से टकराया, 7 लोगों की मौत

-निजी विमान में आठ यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे, प्रशासन की जांच शुरु
अकापुल्को,। मध्य मेक्सिको में सोमवार को एक छोटा निजी विमान इमरजेंसी लैंडिंग की के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन के कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज़ ने इस घटना की पुष्टि की है। यह हादसा सैन मातेओ अटेंको इलाके में हुआ, जो एक औद्योगिक क्षेत्र है। यह जगह टोलुका एयरपोर्ट से करीब पांच किलोमीटर और मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। जानकारी के मुताबिक विमान ने मेक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को शहर से उड़ान भरी थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!