Dark Mode
  • Saturday, 28 March 2026
टी20 विश्वकप हसरंगा और तीक्ष्णा की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका ने आयरलैंड को हराया

टी20 विश्वकप हसरंगा और तीक्ष्णा की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका ने आयरलैंड को हराया

कोलंबो। स्पिनर वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा की कसी हुई गेंदबाजी से श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले ही मैच में आयरलैंड को 20 रनों से हराकर विश्वकप में जीत के साथ शुरुआत की है। हसरंगा और तीक्ष्णा घरेलू मैदान पर हुए मैच में हावी रहे। उनकी फिरकी के सामने आयरिश बल्लेबाज टिक नहीं पाये। इन दोनो ने ही आधी से अधिक टीम को पेवेलियन भेज दिया। दोनो ने ही तीन-तीन विकेट लिए। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए आयरिश टीम 19. 5 ओवर में 143 रन ही बना पायी। आयरलैंड की ओर से केवल हैरी टेक्टर 40 रन और रॉस एडायर ही 34 रन बना पाये। अन्य बल्लेबाज सस्ते में सिमट गये

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!