Dark Mode
  • Wednesday, 17 December 2025
वायरल वीडियो में देवदूत बने दिखे चीनी सैनिक, भारतीय जवान की बची जान, लेकिन कई सवाल भी उठ रहे

वायरल वीडियो में देवदूत बने दिखे चीनी सैनिक, भारतीय जवान की बची जान, लेकिन कई सवाल भी उठ रहे

नई दिल्ली,। भारत-चीन सीमा पर तनाव और टकराव की खबरें आम हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई एक घटना ने दोनों देशों के सैनिकों के बीच मानवीय पक्ष को उजागर किया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पहाड़ी और अत्याधिक ऊंचाई वाले इलाके में एक भारतीय जवान अचानक बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि उसे ऊंचाई के कारण सांस लेने में गंभीर दिक्कत हुई थी। इसी दौरान वहां मौजूद चीनी सैनिकों ने दुश्मनी को किनारे रखकर भारतीय जवान को मेडिकल सहायता मुहैया कराई, जिससे उसकी जान बच सकी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!