Dark Mode
  • Monday, 02 November 2026
भारत मंडपम में इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 का शुभारंभ

भारत मंडपम में इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भारत मंडपम में 'इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' का उद्घाटन करेंगे। 2 से 5 नवंबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय आयोजन की थीम 'इन्वेस्ट, इनोवेट, इंस्पायर' है।

इसमें 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 40 से ज्यादा मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस सहित कई देश इसके पार्टनर हैं। भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता लगभग 300 गीगावॉट तक पहुंच चुकी है, जिसके साथ देश दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा में निवेश और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!