Dark Mode
  • Tuesday, 08 September 2026
भारत का मेट्रो नेटवर्क तेजी से बढ़ा, अमेरिका को पीछे छोड़ने की तैयारी

भारत का मेट्रो नेटवर्क तेजी से बढ़ा, अमेरिका को पीछे छोड़ने की तैयारी

नई दिल्ली। भारत में मेट्रो रेल का विस्तार तेजी से हो रहा है। देश में मेट्रो नेटवर्क की लंबाई करीब 1,170 किलोमीटर पहुंच चुकी है और आने वाले दो वर्षों में भारत अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है। अमेरिका में लगभग 1,386 किलोमीटर का नेटवर्क है। वर्ष 2014 में भारत के सिर्फ पांच शहरों में करीब 245 किलोमीटर मेट्रो चलती थी, जबकि अब इसका विस्तार 26 शहरों तक हो गया है। चीन करीब 8,000 किलोमीटर नेटवर्क के साथ सबसे आगे है। इंदौर में भी करीब 17 किलोमीटर के नए मार्ग पर मेट्रो सेवा शुरू हुई है, जबकि भोपाल में निर्माण कार्य जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!