Dark Mode
  • Sunday, 23 August 2026
अगले माह से पूरे देश में शुरु होगा गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान

अगले माह से पूरे देश में शुरु होगा गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान

गहन मतदाता पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान को लेकर बिहार में जमकर विरोध हुआ था। इस पर जमकर राजनीति हुई और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। अदालत की ओर से एसआईआर को क्लीन चिट दी गई और कहा गया कि यह थोड़ा पहले किया जा सकता था। अब इसी बात से सबक लेते हुए चुनाव आयोग नवंबर की शुरुआत से ही देशव्यापी एसआईआर शुरू करने जा रहा है। इसके तहत सबसे पहले उन राज्यों में एसआईआर होगा, जहां 2026 में ही चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा भी कुछ अन्य राज्यों में भी एसआईआर शुरुआती दौर में ही होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!