28 साल तक पुलिस को चकमा देने वाला अंतरराष्ट्रीय डकैत बिहार में गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने नेपाल के कुख्यात अपराधी जयराम पासवान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि वह करीब 28 वर्षों से भारत और नेपाल की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। वैशाली जिले में एक ज्वेलर के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने उसे पकड़ा। जांच में सामने आया कि जयराम हर बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद मलेशिया भाग जाता था और कुछ समय बाद फिर लौटकर नई घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ डकैती, आर्म्स एक्ट और बमबाजी समेत कई गंभीर मामलों में दर्जनों केस दर्ज हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। मामले में नेपाली नागरिक भोला साह और बिहार के शिवहर निवासी राजीव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
image by aaj tak
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!