Dark Mode
  • Wednesday, 08 July 2026
हाईटेक तरीके से लग्जरी कारें चुराने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार

हाईटेक तरीके से लग्जरी कारें चुराने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार

लग्जरी कारों की चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 चोरी की महंगी कारें, एक ऑटो, डुप्लीकेट इलेक्ट्रॉनिक चाबियां बनाने के उपकरण, कंप्यूटर सिस्टम, टैबलेट, जीपीएस डिटेक्टर और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले वाहनों की रेकी करते थे, फिर हाईटेक तकनीक से डुप्लीकेट चाबी बनाकर बिना नुकसान पहुंचाए कार चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वाहन दूसरे राज्यों में बेच दिए जाते या उनके पुर्जे अलग-अलग बाजारों में खपा दिए जाते थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!