Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
अमेरिकी शांति योजना पर पीएम मोदी के रुख का इजरायल के राजदूत ने किया स्वागत

अमेरिकी शांति योजना पर पीएम मोदी के रुख का इजरायल के राजदूत ने किया स्वागत

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना को लेकर भारत के रुख का नई दिल्ली में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने स्वागत किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा में शांति योजना से भारत जैसे देशों को क्षेत्र की पुनर्निर्माण गतिविधियों में भागीदारी करने में मदद मिलेगी। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारत मध्य-पूर्व में शांति स्थापना के लिए सकारात्मक भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना को लेकर दिए गए समर्थन का स्वागत किया और कहा कि भारत क्षेत्र में सराहनीय रूप से अपना योगदान दे सकता है। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए अमेरिका के इस शांति प्रस्ताव का स्वागत किया है।

शांति योजना को अंतिम रूप देने से पहले भारत को जानकारी देने से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में अजार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ देशों को अनौपचारिक रूप से इस कदम के बारे में अवगत कराया गया था। लेकिन हम भारत के प्रधानमंत्री के बयान का स्वागत करते हैं। भारत की क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका है और इजरायल उसका स्वागत करता है। हमारा मानना है कि भारत गाजा क्षेत्र में आर्थिक परियोजनाओं को लेकर अपना योगदान दे सकता है और इजरायल भी वहां पर निर्माण गतिविधियों में शामिल होने का इच्छुक है। हम भारत सरकार के भी बहुत आभारी हैं। जिसके पीछे की वजह क्षेत्र में नई दिल्ली द्वारा शांति स्थापित करने में निभाई जाने वाली सकारात्मक भूमिका के साथ दिया जाने वाला सहयोग है। अजार के मुताबिक, आर्थिक गतिविधियों के मामले में क्षेत्र में भारत बहुत कुछ कर सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!