झारखंड में हाथियों के आतंक के बाद सतर्क हुआ प्रशासन
प्रशासन ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने का किया आह्वान
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्र खासकर गोमिया और झुमरा पहाड़ हाथियों के आतंक के कारण गंभीर संकट में हैं। हाल ही में इस इलाके में हाथियों की गतिविधियों के कारण लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत हुई है। जिला प्रशासन ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लोगों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। बोकारो के उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि हर हाल में लोगों की जान माल और फसल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वन विभाग के कर्मचारी हाथियों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत के झुमरा गांव में बीते रात हाथियों के झुंड ने फसल को नष्ट किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच हाथियों का झुंड झुमरा गांव में देखा गया है और यह बलथरवा गांव की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!