फिरौती के लिए अपहरण, 24 घंटे में सात आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने फिरौती के लिए किए गए अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपहृत राजन रंजन मिश्रा को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। आरोपियों ने उनकी रिहाई के बदले 1.20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपियों का पीछा किया और मथुरा में छापेमारी कर पीड़ित को बरामद किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वाहन, मोबाइल और अन्य सामान भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!