Dark Mode
  • Monday, 24 August 2026
(कोरबा) धान खरीदी की रफ्तार धीमी होने से किसानों की अटकीं सांसें

(कोरबा) धान खरीदी की रफ्तार धीमी होने से किसानों की अटकीं सांसें

कोरबा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर 2025 से की गई, लेकिन बताया जा रहा हैं कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष धान खरीदी की गति बेहद धीमी बनी हुई है। सीमित दैनिक खरीदी लिमिट, ऑनलाइन टोकन प्रणाली की अव्यवस्थाएं और तकनीकी खामियों ने किसानों की चिंता को भय में बदल दिया है।
हालांकि शासन स्तर पर यह दावा किया जा रहा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित की जाएगी। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी और मध्यम तथा बड़े किसानों से चरणबद्ध तरीके से धान खरीदा जाएगा। उपार्जन केंद्रों में सुविधाओं, बैनर, पोस्टर और सूचना बोर्ड लगाकर किसानों को जागरूक करने की बात भी कही जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!