Dark Mode
  • Sunday, 23 August 2026
(कोरबा) छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज ने नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दूदावत को सौंपा ज्ञापन

(कोरबा) छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज ने नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दूदावत को सौंपा ज्ञापन

कोरबा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री रायपुर (छ.ग.) जिला इकाई कोरबा द्वारा 22 दिसंबर को नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दूदावत का अभिनंदन व स्वागत किया गया। इसके पश्चात समस्त व्यापारियों पर शासन द्वारा ट्रेड लायसेंस के लागू करने के विरोध में मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया की इस संबंध में यथासंभव मदद की जावेगी।
ज्ञापन देने के अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी, प्रदेश मंत्री परमानंद अग्रवाल, महामंत्री गजानंद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष परसराम रामानी, कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता, उपाध्यक्ष नीतीश डालमिया सहित प्रेमचंद रामचंदानी एवं व्यापारीगण उपस्थित थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!