Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
मुलेठी से खांसी-जुकाम की समस्या में मिलती है राहत

मुलेठी से खांसी-जुकाम की समस्या में मिलती है राहत

नई दिल्ली। ठंड में बढ़ती गले में खराश, सूखी या बलगमी खांसी, आवाज बैठना और लगातार कफ जमा होने जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद सदियों से जिस औषधि को सबसे प्रभावी मानता है, वह है मुलेठी। मुलेठी सर्दियों में सबसे सुरक्षित और कारगर घरेलू नुस्खा है, जिसे आयुर्वेद में यष्टिमधु भी कहा जाता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार इसे “गले और फेफड़ों की सबसे अच्छी दोस्त” माना जाता है, क्योंकि यह तुरंत राहत देने के साथ-साथ शरीर को भीतर से मजबूत भी बनाती है। मुलेठी में मौजूद ग्लाइसिर्राइजिन गले की सूजन कम करने में बेहद प्रभावी माना जाता है। यह बलगम को पतला करके आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे खांसी में तुरंत आराम मिलता है। सूखी खांसी, बलगमी खांसी, गले की जलन, खराश और आवाज बैठने जैसी समस्याओं में इसका असर बेहद तेज होता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!