Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
दिल्ली में 70 लाख वाली बीएमडब्ल्यू कार की सवारी करने को तैयार लोकपाल

दिल्ली में 70 लाख वाली बीएमडब्ल्यू कार की सवारी करने को तैयार लोकपाल

नई दिल्ली में लोकपाल अब सबसे आधुनिक, शानदार, महंगी और सुरक्षित बीएमडब्ल्यू कार में सवारी करने वाले है। लोकपाल अध्यक्ष और सातों सदस्य बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज के 330 एलआई मॉडल की सफेद रंग की आलीशन कार में चलने वाले है। ये लांग व्हील बेस मॉडल कारें सबसे सुरक्षित, तेज रफ्तार और शानदार बेशकीमती गाड़ियों में शुमार होती हैं। इन सुपर लक्जरियस कारों के लिए बीते हफ्ते ही टेंडर जारी किए गए। लोकपाल में सूत्रों के मुताबिक, इन गाड़ियों की डिलिवरी अगले महीने होने की उम्मीद है।

देश में भ्रष्टाचार और मनमानी पर निगाहदारी रखने वाले लोकपाल करीब 70 लाख रुपये कीमत वाली इन सबसे महंगी कारों से इसी साल 2025 में ही चलने वाले है। बताया जा रहा हैं कि सात कारें पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की पड़ेंगी।
लोकपाल अध्यक्ष और सातों सदस्य जिस बीएमडब्ल्यू 330एलआई मॉडल में चलने वाले हैं, वह सबसे आधुनिक विलासिता और सुरक्षा के हरेक संसाधन से युक्त है। यह लॉन्ग व्हील बेस मॉडल कार सबसे सुरक्षित, तेज रफ्तार और शानदार मानी जाती है। यह दिखाता है कि अब भ्रष्टाचार पर नज़र रखने वाले लोकपाल की सवारी भी सबसे खास होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!