Dark Mode
  • Tuesday, 07 July 2026
बिक्रम मजीठिया के करीबी के खिलाफ लुकआउट नोटिस

बिक्रम मजीठिया के करीबी के खिलाफ लुकआउट नोटिस

- लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल
चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में नई हलचल मची है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साले गजपत ग्रेवाल के खिलाफ पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। इसका उद्देश्य उन्हें देश छोड़ने से रोकना है। विजीलैंस अधिकारियों के अनुसार, गजपत को कई बार जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे गए, लेकिन उन्होंने न तो किसी समन का जवाब दिया और न ही जांच में सहयोग किया। दस्तावेज़ या स्पष्टीकरण न देने के कारण अब यह कदम उठाया गया। राजनीतिक हलचल बढ़ गई है क्योंकि गजपत का सीधे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से संबंध है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, विजीलैंस की कार्रवाई अभी जारी है और जांच के दायरे में अन्य नाम भी आ सकते हैं। आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है और पंजाब की राजनीतिक परिस्थिति को और गर्मा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!