Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
MCD Elections: BJP-AAP के बीच कड़ा मुकाबला, कौन मारेगा बाजी ?

MCD Elections: BJP-AAP के बीच कड़ा मुकाबला, कौन मारेगा बाजी ?

दिल्ली नगर निगम के 12 खाली पड़े वार्डों पर कल उपचुनाव हुए... बता दें कि पिछले 12 महीनों में इन 12 वार्डों के पार्षद विधानसभा सदस्य यानी एमएलए या संसद के रूप में चुने गए... जिसके बाद ये वार्ड खाली हो गए, इसलिए यहां उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया था... वहीं इस बार (MCD) चुनावों में युवाओं की तुलना में बुजुर्गों ने अधिक उत्साह दिखाया... उन्होंने शहर में साफ-सफाई और पानी की आपूर्ति में सुधार के लिए मतदान किया... मतदाताओं ने साफ-सफाई और पानी की समस्या को महत्वपूर्ण बताया और उम्मीद जताई कि चुने हुए प्रतिनिधि इन मुद्दों पर ध्यान देंगे... एमसीडी उपचुनाव में इन सीटों पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है... एक तरफ बीजेपी और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों ने ही अपनी उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है... मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी का प्रचार संभाला, जबकि पूर्व सीएम आतिशी ने आप के अभियान का नेतृत्व किया, दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन हासिल करने के लिए शहर भर में ढेरों रैलियां की... अब सभी की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!