यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 20 अपराधी गिरफ्तार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। पिछले 24 घंटों में राज्यभर में हुई कई पुलिस कार्रवाइयों के दौरान एक इनामी अपराधी मारा गया, जबकि 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ों के दौरान कई बदमाश घायल भी हुए।
मारे गए आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह गाजियाबाद में एक छात्र की हत्या के मामले में वांछित था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फिरोजाबाद में एक मासूम बच्चे की हत्या के मामले का आरोपी भी शामिल है। सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!