Dark Mode
  • Thursday, 04 June 2026
OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, जांच समिति गठित

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, जांच समिति गठित

CBSE में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) व्यवस्था को लेकर उठे विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से OSM प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। साथ ही, OSM सेवा की खरीद और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय एकल सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। सरकार का उद्देश्य मामले की निष्पक्ष जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकना बताया जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!