Dark Mode
  • Monday, 24 August 2026
ममता की करीबी सांसद काकोली घोष दे सकती हैं इस्तीफा

ममता की करीबी सांसद काकोली घोष दे सकती हैं इस्तीफा

भाजपा में शामिल होने की चल रहीं अटकलें
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहद करीबी मानी जाने वाली बारासात से चार बार की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार अब सांसद पद से इस्तीफा दे सकती हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने टीएमसी के जिला पदाधिकारी और महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। फलता सीट पर मिली करारी हार के बाद उपजे इस नए संकट से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!