Dark Mode
  • Friday, 22 May 2026
ममता का ढह रहा है गढ़, टीएमसी के झंडे तक नहीं दिख रहे

ममता का ढह रहा है गढ़, टीएमसी के झंडे तक नहीं दिख रहे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को अपने एक और मजबूत गढ़ में बड़े सियासी संकट का सामना करना पड़ रहा है। डायमंड हार्बर से सांसद और पार्टी सुप्रीमो के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फलता विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी की पकड़ कमजोर होती दिखाई दे रही है। क्षेत्र में दबदबा रखने वाले बाहुबली नेता जहांगीर खान के आखिरी समय में चुनावी मैदान से हटने के कारण पार्टी को इस सीट पर अपनी दावेदारी से हाथ धोना पड़ा है। इस सियासी बदलाव का असर फलता के जमीनी हालातों पर भी साफ दिख रहा है। जहां कुछ दिनों पहले तक पूरे क्षेत्र में टीएमसी के झंडे और कार्यकर्ताओं का बोलबाला था, वहीं अब वहां विपक्षी दलों के झंडे नजर आ रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!