Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं

कहा- आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उल्लास आए
पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने बुधवार को गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा मेरी हार्दिक कामना है कि आज से शुरू हो रहा नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उल्लास लेकर आए। गुजरात की इस उपजाऊ धरती के मेहनती लोग और समृद्ध संस्कृति और भी जीवंत हो, यही मेरी हृदय की गहराइयों से प्रार्थना है। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि सभी गुजराती भाइयों और बहनों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह नववर्ष आप सभी के लिए दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अपार सुख-समृद्धि लेकर आए। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि आप सभी को गुजराती नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नए वर्ष का यह शुभ अवसर गुजरात की जीवंत संस्कृति, कर्मनिष्ठा और उद्यमशीलता की प्रेरणा का उत्सव है। इस नवप्रभात का स्वागत नई ऊर्जा, नव-संकल्प और उत्कर्ष की भावना के साथ करें। यह नववर्ष सभी के जीवन में आरोग्य, आनंद, समृद्धि और अपार सफलता लेकर आए, यही मंगलकामना है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!