Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
बेगूसराय में 3 करोड़ से अधिक का स्मैक व 20 लाख नकद बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बेगूसराय में 3 करोड़ से अधिक का स्मैक व 20 लाख नकद बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बेगूसराय,। बिहार के बेगूसराय जिले की पुलिस को नशे के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे अंतर जिला तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसका नेटवर्क न केवल बिहार के कई जिलों तक फैला था, बल्कि पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह से भी इसका गठजोड़ था। बताया गया है कि गिरोह बंगाल के ऐसे तस्कर समूह के साथ काम करता था, जो बांग्लादेश सीमा के समीप सक्रिय रहता है और बड़ी मात्रा में स्मैक की आपूर्ति करता है। डीएसपी सदर वन आनंद कुमार पांडे ने कहा कि मामले की जांच के दौरान अब तक छह लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!