Dark Mode
  • Thursday, 06 August 2026
फर्जी निवेश कंपनी के जरिए करोड़ों की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फर्जी निवेश कंपनी के जरिए करोड़ों की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई टिहरी में फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को टिहरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ऑपरेशन प्रहार कार्रवाई के तहत लंबे समय से फरार चल रहे सूरज मणि सेमवाल को मुनिकीरेती क्षेत्र से पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने “बोरा विकास निधि लिमिटेड” नाम से कंपनी पंजीकृत कर चंबा क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के शाखा चलाई और लोगों से करीब 2.5 करोड़ रुपये जमा कराए। बाद में रकम का गबन कर दिया गया। मामले में पहले भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शिकायतकर्ता कृष्ण स्वरूप डबराल की तहरीर पर सितंबर 2025 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार कंपनी की गतिविधियां पूरी तरह अवैध पाई गईं। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!