Dark Mode
  • Saturday, 04 July 2026
केदारनाथ यात्रा में घायल हुए मुंबई के श्रद्धालु, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

केदारनाथ यात्रा में घायल हुए मुंबई के श्रद्धालु, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा हेलिपैड के समीप एक यात्री घायल हो गया, जिसके बाद डीडीआरएफ और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सफल बचाव अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी 63 वर्षीय सत्यनारायण स्वामी गौरीकुंड से पैदल केदारनाथ जा रहे थे। यात्रा के दौरान पोल नंबर 81 के पास अचानक चक्कर आने से वह रास्ते पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और नाक पर चोट लग गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्री को स्ट्रेचर की मदद से सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और उनकी स्थिति सामान्य बताई। प्रशासन ने यात्रियों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत सहायता लेने की अपील की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!