NEET पेपर लीक मामला: CBI ने 20 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में की दाखिल
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने NEET-UG पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लगभग 20 हजार पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में 422 दस्तावेज, 360 गवाहों की सूची और 43 भौतिक साक्ष्यों का उल्लेख किया गया है। CBI ने बताया कि कुछ दस्तावेजों की स्कैनिंग प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले में फिलहाल 13 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, जिनमें परीक्षा से जुड़े कुछ अधिकारी, कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग और कथित बिचौलिए शामिल हैं। अदालत ने CBI से शेष दस्तावेज जल्द प्रस्तुत करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी। इस बहुचर्चित प्रकरण में आगे की न्यायिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!