Dark Mode
  • Monday, 31 August 2026
नेपाल में बाढ़ की तबाही, देवीघाट का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील

नेपाल में बाढ़ की तबाही, देवीघाट का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील

काठमांडू। नेपाल के नुवाकोट जिले में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने देवीघाट कस्बे को भारी नुकसान पहुंचाया। त्रिशूली और ताड़ी नदियों के संगम के पास बसे इस इलाके का करीब 80 फीसदी हिस्सा मलबे में दब गया। हजारों लोगों के घर, दुकानें, सड़कें और खेती बर्बाद हो गईं। अचानक जारी बाढ़ चेतावनी के बाद लोगों को जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 7 हजार लोगों की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। पानी उतरने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने घर, रोजगार, भोजन और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने की बड़ी चुनौती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!