Dark Mode
  • Friday, 10 July 2026
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

नई दिल्ली । पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है। कश्मीर की बर्फबारी के चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित मैदानी इलाकों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई है। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी यही हाल रहेगा। कुछ ऐसा ही मौसम 27 दिसंबर तक पंजाब में और उत्तर प्रदेश में रहेगा। यूपी 29 दिसंबर तक और बिहार और ओडिशा में 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मगंलवार को राज्य में कई जगह सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, जैसलमेर, हनुमानगढ़, बीकानेर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इससे सुबह विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इस हफ्ते पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 24 दिसंबर को भी कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!