Dark Mode
  • Monday, 29 June 2026
हिंसा की आग में सुलग रहा है शांति के नोबल विजेता यूनुस का बांग्लादेश, गहराया संकट

हिंसा की आग में सुलग रहा है शांति के नोबल विजेता यूनुस का बांग्लादेश, गहराया संकट

ढाका। बांग्लादेश की राजनीति आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहाँ शांति का दावा करने वाली अंतरिम सरकार के पैर उखड़ते नजर आ रहे हैं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सत्ता वर्तमान में भारी अशांति के दौर से गुजर रही है। देश के मौजूदा हालात चीख-चीख कर कह रहे हैं कि स्थितियां अब सरकार के नियंत्रण से बाहर होती जा रही हैं। इस अराजकता के केंद्र में है 32 वर्षीय युवा नेता उस्मान हादी की नृशंस हत्या, जिसने पूरे बांग्लादेश को हिला कर रख दिया है। उस्मान हादी केवल एक नाम नहीं थे, बल्कि वे 2024 के उस छात्र आंदोलन के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे, जिसने शेख हसीना की सरकार को सत्ता से बेदखल करने में निर्णायक भूमिका निभाई थी। उन्हें उस विद्रोह का पोस्टरबॉय माना जाता था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!