Dark Mode
  • Thursday, 03 September 2026
शनिवार को रवि योग, सुबह पूजा के बाद अर्घ्य और ओम सूर्याय नमः का जाप करें

शनिवार को रवि योग, सुबह पूजा के बाद अर्घ्य और ओम सूर्याय नमः का जाप करें

-मान्यता : ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में तेज, ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है
नई दिल्ली। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शनिवार को है। इस दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक सभी योगों में रवि योग बेहद ही शुभ और प्रभावशाली योग होता है। रवि योग तब बनता है, जब चंद्रमा का नक्षत्र सूर्य के नक्षत्र से चौथे, छठे, नवें, दसवें और तेरहवें स्थान पर होता है। यह एक ऐसा समय होता है जिसमें निवेश, यात्रा, शिक्षा या व्यवसाय से संबंधित काम की शुरुआत करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक इस योग में किए गए कार्यों में विघ्न खत्म होते हैं और सफलता की संभावना बढ़ जाती है। इसका दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!