देशभर में उल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
नई दिल्ली। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मथुरा-वृंदावन, द्वारका, दिल्ली, पुरी समेत कई शहरों के मंदिरों में आधी रात विशेष पूजा, अभिषेक और आरती हुई। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में चांदी की कामधेनु से भगवान का अभिषेक आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं 500 ड्रोन से कृष्ण की लीलाओं की भव्य प्रस्तुति दी गई। बांके बिहारी मंदिर में वर्ष में होने वाली विशेष मंगला आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पटना में 108 चांदी के कलश से अभिषेक हुआ, जबकि नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी दी गई। दिल्ली के बिड़ला मंदिर समेत देशभर के मंदिरों में विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!