Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
तुष्टिकरण के आरोप पर रेवंत रेड्डी बोले- फोटो भेजूंगा, पीएम मोदी ने भी पहनी थी टोपी

तुष्टिकरण के आरोप पर रेवंत रेड्डी बोले- फोटो भेजूंगा, पीएम मोदी ने भी पहनी थी टोपी

हैदराबाद,। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दावा करते हुए कहा कि जो लोग बार बार मुस्लिम तुष्कीकरण की बात करते हैं उन्हे पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अतीत में टोपी पहनी है। यदि यकीन न हो तो मैं फोटो भी भेज दूंगा। जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान टोपी पहनने को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी निशाने पर हैं। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। टोपी वाले विवाद पर उन्होंने इशारा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अतीत में ऐसा किया है। केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार की टिप्पणियों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा, नरेंद्र मोदी जी ने टोपी पहनी थी। मैं फोटो भेजूंगा। नरेंद्र मोदी जी की नीति क्या है, पहले वह (संजय कुमार) स्पष्ट करें।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!