Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
झारखंड में हो रही है अफीम की खेती

झारखंड में हो रही है अफीम की खेती

हजारीबाग । झारखंड राज्य भी धीरे-धीरे नशे के कारोबार और नशे का शिकार होता जा रहा है। पिछले वर्षों में किसानों से लीज पर खेत लेकर माफिया अफीम की खेती कर रहे हैं।

इसके लिए माफिया ने मुंबई के ट्रेनर बुलाए हैं जो प्रोसेस करने का तरीका स्थानीय लोगों को सिखा रहे है।मशीन लगाकर किस तरीके से ब्राउन शुगर तैयार की जाती है।इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। सप्लाई के लिए पेडलर तैयार किए जा रहे हैं।
पिछले कुछ महीनों में हजारीबाग रांची बोकारो जमशेदपुरधनबाद जैसे बड़े शहरों के स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को भी इस कारोबार में धकेला जा रहा है। युवाओं को नशे का आदी बनाया जा रहा है।

किसानों से महंगे दामों पर जमीन लीज पर अफीम की खेती के लिए ली जा रही है। किसान भी बिना कुछ किए ज्यादा मुनाफा पाने के चक्कर में अपनी जमीन माफिया को लीज पर दे रहे हैं। जिसके कारण पूरा झारखंड नशे की गिरफ्त में फंसता चला जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!