Dark Mode
  • Monday, 16 March 2026
गुजरात एसआईआर में 17 लाख से ज्यादा मृत वोटर अभी भी शामिल

गुजरात एसआईआर में 17 लाख से ज्यादा मृत वोटर अभी भी शामिल

-2025 की वोटर लिस्ट में रजिस्टर्ड 5 करोड़ से ज़्यादा वोटरों को बांटे हैं फॉर्म
नई दिल्ली। गुजरात में एसआईआर से पता चला है कि राज्य भर में मौजूदा वोटर लिस्ट में 17 लाख से ज़्यादा मृत वोटर अभी भी शामिल हैं। यह बात चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (सीईओ) के ऑफिस की गुरुवार को जारी एक विज्ञिप्त में कही गई कि गुजरात में एसआईआर की यह एक्सरसाइज़ 4 नवंबर को बीएलओ द्वारा अपने तय इलाकों में गिनती के फॉर्म बांटने के साथ शुरू हुई थी और यह कैंपेन 11 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले एक महीने में 2025 की वोटर लिस्ट में रजिस्टर्ड 5 करोड़ से ज़्यादा वोटरों को गिनती के फॉर्म बांटे गए। ज्यादातर 33 जिलों में 100 परसेंट फॉर्म बांटने का काम पूरा हो चुका है। अभी वापस आए फॉर्म का डिजिटाइजेशन का काम चल रहा है। अब तक 182 में से 12 विधानसभा सीटों पर डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि डांग जिला इस काम में सबसे आगे है, जहां काउंटिंग फ़ॉर्म का 94.35 फीसदी डिजिटाइजेशन हो चुका है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस काम में यह पता चला कि पूरे सूबे में 17 लाख मृत वोटर्स अभी भी सूची में शामिल थे, जबकि 6.14 लाख से ज्यादा वोटर अपने पते से गायब पाए गए। यह देखा गया है कि 30 लाख से ज्यादा वोटर हमेशा के लिए चले गए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीएलओ को 3.25 लाख से ज्यादा वोटर रिपीटेड कैटेगरी में मिले, जिसका मतलब है कि उनके नाम एक से ज्यादा जगहों पर हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!