Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
27 जनवरी के पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए मिले 20 लाख से अधिक प्रश्न

27 जनवरी के पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए मिले 20 लाख से अधिक प्रश्न

छात्र शिक्षक अभिभावक और मनोचिकित्सक शामिल


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं। लाखों छात्र व अन्य लोग इस दौरान प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछना चाहते हैं। अभी तक शिक्षा मंत्रालय को प्रधानमंत्री से पूछे जाने के लिए 20 लाख से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इस वर्ष 38 लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। वहीं बीते वर्ष 15.5 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था जबकि वर्ष 2018 में यह संख्या केवल 22 हजार के आसपास थी।

प्रधानमंत्री व छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रत्येक राज्य को प्रतिनिधित्व होगा है हर राज्य के छात्र प्रधानमंत्री के साथ इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होगा। वहीं एनसीईआरटी प्रधानमंत्री के लिए आए 20 लाख प्रश्नों का संकलन कर रहा है। इनमें से कुछ प्रश्न प्रधानमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे और वह इन प्रश्नों का उत्तर देने वाले हैं। प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने वालों में लाखों छात्र शिक्षक अभिभावक मनोचिकित्सक शिक्षाविद् व अन्य लोग शामिल हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री द्वारा लिखी गई पुस्तक एग्जाम वारियर्स का भारत की सभी प्रमुख 13 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में इस वर्ष प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधित्व होगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों में से 16 लाख छात्र विभिन्न राज्यों के स्टेट शिक्षा बोर्ड से हैं। प्रत्येक राज्य से छात्रों को प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में शामिल करने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। देशभर के अलग-अलग राज्यों से कुल 102 छात्र दिल्ली पहुंच रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में कुल लगभग ढाई हजार छात्र शामिल होने वाले हैं।

इसमें से लगभग 200 छात्र 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अतिथि भी बनाए गए हैं। यह छात्र कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। शिक्षा मंत्री के मुताबिक दूसरे राज्यों से आ रहे लगभग सभी छात्र 25 जनवरी तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।

 

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!