Dark Mode
  • Saturday, 25 July 2026
विकसित भारत के एजेंडे पर NDA राज्यों के साथ पीएम मोदी की अहम बैठक

विकसित भारत के एजेंडे पर NDA राज्यों के साथ पीएम मोदी की अहम बैठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जून को एनडीए शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य, केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय तथा प्रमुख सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। साथ ही वैश्विक परिस्थितियों और उनसे उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों की भी समीक्षा की जाएगी।

बैठक में कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं। विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का आकलन किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य राज्यों के सहयोग से विकास की गति तेज करना और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!