Dark Mode
  • Friday, 21 August 2026
पीएम मोदी का संदेश: जीवन दूसरों की सेवा में लगाएं

पीएम मोदी का संदेश: जीवन दूसरों की सेवा में लगाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। इसके जरिए उन्होंने लोगों को निःस्वार्थ सेवा, परोपकार और मानव कल्याण का संदेश दिया। श्लोक में बताया गया कि जिस तरह नदियां बिना किसी स्वार्थ के लगातार बहकर अनेक जीवों के जीवन को सहारा देती हैं और अंत में समुद्र में मिल जाती हैं, उसी तरह मनुष्य को भी अपनी क्षमता और संसाधनों का उपयोग दूसरों की भलाई के लिए करना चाहिए। पीएम मोदी ने इससे पहले भी सुभाषितों के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में उत्साह बनाए रखने और हमेशा लोककल्याणकारी कार्य करने की प्रेरणा दी थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!