Dark Mode
  • Tuesday, 23 June 2026
पश्चिम बंगाल दौरे पर पीएम मोदी, किसानों और विकास परियोजनाओं को देंगे बड़ी सौगात

पश्चिम बंगाल दौरे पर पीएम मोदी, किसानों और विकास परियोजनाओं को देंगे बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हुगली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की अगली किस्त जारी करेंगे, जिससे देशभर के करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। पश्चिम बंगाल के लाखों किसान भी इस योजना से सीधे जुड़े होंगे। इसके अलावा कृषि, ग्रामीण विकास, रेलवे और मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे और देश को स्वदेशी तकनीक से निर्मित नौसेना के तीन युद्धपोत भी समर्पित करेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!