NEET परीक्षा केंद्र आवंटन में तकनीकी गड़बड़ी, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का सेंटर
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET परीक्षा के लिए भारत के साथ-साथ विदेशों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं। इसी क्रम में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में भी NEET परीक्षा केंद्र संचालित किए जाते हैं। हालांकि हाल ही में केंद्र आवंटन को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार, नागपुर के एक छात्र को तकनीकी खामी के चलते गलती से अबू धाबी इंडियन स्कूल, UAE को परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। छात्र और उसके परिवार ने जब इस त्रुटि की जानकारी दी तो मामला चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद अभिभावकों और छात्रों की ओर से विरोध दर्ज कराया गया।
मामले के तूल पकड़ने पर NTA ने केंद्र आवंटन की समीक्षा की और छात्र का परीक्षा केंद्र बदलकर नागपुर में ही निर्धारित कर दिया। घटना के बाद परीक्षा केंद्र आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता और तकनीकी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!