Dark Mode
  • Sunday, 05 April 2026
पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी आज राज्यसभा में देंगे बयान

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी आज राज्यसभा में देंगे बयान

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का मंगलवार को 10वां दिन है जिसमें नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालातों पर राज्यसभा में दोपहर 2 बजे अहम बयान देंगे। इससे पहले सोमवार को उन्होंने लोकसभा में करीब 25 मिनट तक इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखी थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर जो परिस्थितियां बनी हैं उनका असर लंबे समय तक रह सकता है। उन्होंने आगाह किया कि भारत को इन हालातों के लिए तैयार रहना होगा और सभी को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने पहले भी एकजुटता के बल पर कठिन परिस्थितियों का सामना किया है और इस बार भी ऐसा ही करना होगा। प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!