Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
पीएम मोदी की प्रशंसक मिलबेन ने बीजेपी का किया समर्थन, कांग्रेस पर बोला हमला

पीएम मोदी की प्रशंसक मिलबेन ने बीजेपी का किया समर्थन, कांग्रेस पर बोला हमला

नई दिल्ली,। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। पीएम मोदी की प्रशंसक मिलबेन ने एक पोस्ट साझा कर कांग्रेस समर्थकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पहले इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ ट्रोलिंग की थी क्योंकि उन्होंने बीजेपी का समर्थन किया था। मिलबेन ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- प्रिय राहुल गांधी, कांग्रेस और सभी गांधी गुंडों जिन्होंने मुझे कई हफ्ते पहले एक्स पर ट्रोल किया था और अब मेरे मित्र पीएम मोदी और बीजेपी बिहार चुनाव में जीत गए हैं। जबकि कांग्रेस और राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बिहार चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। एनडीए ने बिहार चुनाव में जीत का एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!