Dark Mode
  • Saturday, 11 April 2026
पीएम मोदी ने खंडवा हादसे में मृतको के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का किया ऐलान

पीएम मोदी ने खंडवा हादसे में मृतको के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का किया ऐलान

नई दिल्ली,। बीते रोज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मप्र के खंडवा हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि मध्य प्रदेश के खंडवा में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि इस घटना में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और किशोर शामिल थे, जिनमें आरती (18), दिनेश (13), उर्मिला (16), शर्मिला (15), गणेश (20), किरण (16), पाटलीबाई (25), रेवसिंह (13), आयुष (9), और संगीता (16) शामिल हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका खंडवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना 2 अक्टूबर को खंडवा जिले के जामली गांव में हुई, जब 30 से ज्यादा ग्रामीणों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय एक गहरे तालाब में गिर गई थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!