Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
असरानी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया, कहा- उनका योगदान सदैव याद रहेगा

असरानी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया, कहा- उनका योगदान सदैव याद रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कॉमेडी से सबके दिलों पर राज करने वाले वरिष्ठ अभिनेता गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी एक्टर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि गोवर्धन असरानी की मौत भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है और बॉलीवुड ने एक बड़ा अनमोल रत्न खो दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनकी अदाकारी ने दशकों तक लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी ने भी एक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, अभिनेता असरानी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने जीवन भर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। भगवान उन्हें शांति दे और परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!