Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
शिवगंगा सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को सहायता की घोषणा की

शिवगंगा सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को सहायता की घोषणा की

नई दिल्ली। तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए सड़क हादसे पर सोमवार को पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया, साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 40 घायल हुए हैं। पीएमओ की ओर से एक्स पर लिखा- तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं। उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपए मिलेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!