Dark Mode
  • Saturday, 01 November 2025
पीएम मोदी ने सर्बानंद सोनोवाल को दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी ने सर्बानंद सोनोवाल को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और देश में बंदरगाहों तथा पोत परिवहन क्षेत्र को मजबूत करने के उनके ‘‘अनुकरणीय’’ प्रयासों की सराहना की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, बंदरगाहों और पोत परिवहन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयास अनुकरणीय हैं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को बल प्रदान कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। सोनोवाल असम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!