Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
रूस में आईएसआई की साजिश के खुलासे से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय मीडिया पर निकाली भड़ास

रूस में आईएसआई की साजिश के खुलासे से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय मीडिया पर निकाली भड़ास

मास्को,। रूस ने पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। रिपोर्टों के अनुसार, आईएसआई का नेटवर्क रूस से एस-400 वायु रक्षा प्रणाली और उन्नत सैन्य हेलीकॉप्टरों की तकनीक की चोरी की कोशिश में लगा हुआ था। इस खुलासे के बाद पाकिस्तान तिलमिला उठा है और उसने भारतीय मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए बयान जारी किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी खुफिया एजेंसियों ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया, जो आईएसआई के नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। वह सैन्य हेलीकॉप्टर तकनीक और वायु रक्षा प्रणाली से संबंधित गोपनीय दस्तावेजों की तस्करी की कोशिश कर रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि आईएसआई रूस में बनी एडवांस एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की तकनीक तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही थी। यह वही प्रणाली है, जो भारत की वायु सुरक्षा का अहम हिस्सा है। रूसी जांच एजेंसियों का मानना है कि आईएसआई का उद्देश्य रूसी रक्षा तकनीक की जानकारी हासिल कर उसे चीन या अन्य देशों को बेचना भी हो सकता था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!