Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
पाकिस्तानी हिंदू दंपति का विवाद पहुंचा मप्र हाईकोर्ट

पाकिस्तानी हिंदू दंपति का विवाद पहुंचा मप्र हाईकोर्ट

पाकिस्तानी हिंदू दंपति का विवाद पहुंचा मप्र हाईकोर्ट : पत्नी ने पति को पाकिस्तान भेजने की मांग की
विवाह के बाद से दो देशों में रह रहा है दंपति; पति पर दूसरी शादी करने की तैयारी का आरोप, आर्टिकल 226 के तहत याचिका ::
इंदौर। पाकिस्तान में 2020 में शादी के बाद से लंबे समय से दो अलग-अलग देशों में रह रहे एक पाकिस्तानी हिंदू पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद सुलह के प्रयासों के विफल होने के बाद अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है।
पाकिस्तान की महिला निकिता देवी (28) ने हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में एक रिट याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने अपने पति, विक्रम कुमार नागदेव (35), जो कराची निवासी हैं, पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी की योजना बनाने का आरोप लगाया है और उन्हें भारत से पाकिस्तान निर्वासित (डिपोर्ट) करने की मांग की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!