Dark Mode
  • Saturday, 11 July 2026
सुप्रीम कोर्ट में वकील के हंगामे के बाद याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट में वकील के हंगामे के बाद याचिका खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता वकील ने अनुचित व्यवहार किया। सुनवाई के बीच उन्होंने अदालत में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और केस से जुड़े दस्तावेज हवा में उछाल दिए। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें कोर्ट रूम से बाहर कर दिया। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले को चुनौती देने से जुड़ा था। पीठ ने वकील के व्यवहार पर नाराजगी जताई, लेकिन उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई नहीं की। हालांकि, अदालत ने रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद हस्तक्षेप से इनकार करते हुए विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) खारिज कर दी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!