Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
दलिया वजन घटाने में बेहद कारगर साबित

दलिया वजन घटाने में बेहद कारगर साबित

नई दिल्ली। सुपर फूड दलिया न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर के लिए पोषण का खज़ाना भी है। दलिया में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान रखते हैं। हैल्थ एक्सपर्टस की माने तो दलिया वजन घटाने में भी बेहद कारगर साबित होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अनावश्यक स्नैकिंग से बचाव होता है और कैलोरी सेवन पर नियंत्रण रहता है।
अगर आप मोटापा कम करने की सोच रहे हैं, तो दलिया को अपने डाइट प्लान में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। बाजरा दलिया वेट लॉस के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। बाजरा फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट कम करने में मदद करता है। वहीं, ओटमील दलिया भी वजन घटाने वालों के बीच खासा लोकप्रिय है। ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर पेट की चर्बी कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में सहायक है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!