Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में नए वन्यजीव लाने की तैयारी

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में नए वन्यजीव लाने की तैयारी

- नए वर्ष में भरे जाएंगे खाली बाड़े, बब्बर शेर व भेड़िया लाने की योजना
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में कई बाड़े खाली होने से पर्यटकों का उत्साह घट गया है। वर्ष 2025 में शेर, बाघ और तेंदुए सहित सात वन्यजीवों की मृत्यु हो गई थी। इस समय बब्बर शेर के बाड़े में केवल शेरनी गौरी है, जबकि बाघ के बाड़े में अमर और गीता ही बचे हैं। प्राणी उद्यान प्रबंधन ने बब्बर शेर और भेड़िया लाने की योजना बनाई है। इसके लिए कानपुर, पटना, लखनऊ और दिल्ली के चिड़ियाघरों से पत्राचार किया गया है। उप निदेशक एवं मुख्य वन्यजीव चिकित्सक के अनुसार सहमति मिलने पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नए वन्यजीव गोरखपुर लाए जाएंगे। उम्मीद है कि नए साल में पर्यटक उन्हें देख सकेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!